सियासत
टिकट मिलने के बाद भाजपा के पार्टी कार्यालय पहुंचे विनोद बिंद, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भदोही लोकसभा से भाजपा के घोषित उम्मीदवार विनोद बिन्द को टिकट मिलने के बाद भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान विनोद बिन्द ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, वह लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैदान में आए हैं और भदोही के विकास के साथ-साथ नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में है।

गौरतलब है कि, विनोद बिन्द मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक हैं उन्हें भाजपा ने भदोही लोकसभा सीट से टिकट दिया है। विनोद बिन्द पेसे से ऑर्थो सर्जन है। भदोही लोकसभा सीट पर इंडिया एयरलाइंस के तहत तृणमूल कांग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है अभी बसपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
