Connect with us

अपराध

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर करोड़ों का सोना-चांदी जब्त, व्यवसायी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यवसायी को करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की मूर्तियां, सिक्के और अन्य बहुमूल्य सामान के साथ पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे माल को जब्त कर लिया गया है। आरपीएफ के अनुसार, सोने-चांदी के आभूषणों से भरा एक बड़ा बोरा क्रिया योग एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद हुआ जिसकी गणना जिला प्रशासन कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हावड़ा से टाटानगर आने वाली क्रिया योग एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ की टीम ने जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यवसायी को देखा। उस व्यवसायी के पास सफेद रंग का एक बोरा था। जिसके बारे में पूछताछ करने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने उसे थाने ले जाकर बोरा खोला तो उसमें बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण और मूर्तियां मिलीं।

Loading...

सूत्रों के अनुसार, धनतेरस के अवसर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ने के कारण कई व्यवसायी हावड़ा से माल मंगवा रहे हैं। टैक्स बचाने के लिए इन व्यवसासियों ने संभवतः बिना कागजात के ही माल मंगवाया जो अब पकड़ा गया है। आरपीएफ ने इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे माल की जांच और मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page