वायरल
टमाटर की सुरक्षा में पुलिस ने दिया पहरा
Loading...
Loading...
यूपी के झांसी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पुलिस को टमाटरों की सुरक्षा करनी पड़ी। घटना शिवपुरी बाइपास पर हुई, जब गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक एक महिला को टक्कर मारते हुए पलट गया। ट्रक में 18 टन टमाटर लदे थे, जो सड़क पर फैल गए।
ट्रक पलटने के बाद आसपास के लोग टमाटर लूटने के लिए इकट्ठा होने लगे। कुछ लोग तो टमाटर उठाकर भाग भी गए। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात भर पहरा दिया ताकि टमाटर चोरी न हो सकें।
Loading...
ट्रक चालक ने बताया कि वह गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन खो बैठा। इस घटना में एक स्कूटी सवार महिला सोनल भी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाद में ट्रक को सड़क से हटा कर आवागमन को सुचारू किया।
Continue Reading
