वायरल
ज्ञान से सेवा और सेवा से समाज निर्माण : डॉ. सोनी सिंह
संतकबीरनगर। वसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, चेतना और नवसृजन का उत्सव है। मां सरस्वती की कृपा से जब जीवन में विद्या का प्रकाश फैलता है, तब समाज सेवा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलती है।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं कल्पित हॉस्पिटल, संतकबीरनगर की डायरेक्टर डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि जहां ज्ञान होता है, वहीं करुणा और सेवा स्वतः जन्म लेती है।
मां सरस्वती की वाणी, बुद्धि और विवेक से प्रेरित होकर डॉ. सोनी सिंह निरंतर मानव सेवा के पथ पर अग्रसर हैं। स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से वे न केवल रोगों का उपचार कर रही हैं, बल्कि समाज में विश्वास, संवेदना और सकारात्मक सोच भी स्थापित कर रहे हैं।
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर उनका संदेश स्पष्ट है, “विद्या से विवेक, विवेक से सेवा और सेवा से समाज का उत्थान।”
आइए, इस शुभ दिन पर हम सब मां सरस्वती से प्रार्थना करें कि वह हमें भी ज्ञान के साथ सेवा का भाव प्रदान करें, ताकि हम एक स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज के निर्माण में सहभागी बन सकें। यही वसंत पंचमी का सच्चा संदेश और यही सरस्वती पूजा की सार्थकता है।
