पूर्वांचल
जौनपुर : लखटकिया अपराधी मुठभेड़ में ढेर, शहाबुद्दीन से था खास कनेक्शन
रिपोर्ट – विकास सिंह
मंगलवार को तड़के जौनपुर के थाना बदलापुर क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुआ जिसमें एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में मऊ निवासी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जबकि मौका पाकर दो बदमाश भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश यूपी एसटीएफ कर रही है। हालांकि गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने अपराधी को नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक एके-47, एक 9 एमएम की पिस्तौल और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। मृत बदमाश सुमित सिर्फ उर्फ मोनू का आपराधिक जगत में लंबा इतिहास रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 2 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज थे। वह पूर्वांचल और बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करता था।
