Connect with us

जौनपुर

जौनपुर : मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की होगी चेकिंग, ड्रग्स पर नियंत्रण के सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में NCORD की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं कि मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री केवल चिकित्सकीय परामर्श पर ही हो। इसके साथ ही, दवाओं के स्टॉक का विवरण पंजिका में अद्यतन रखना अनिवार्य किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सार्वजनिक और दूरस्थ/सूनसान स्थानों पर ड्रग्स की संभावित बिक्री पर नजर रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, और रेलवे/बस स्टेशनों के आसपास पान मसाला, गुटखा, और दोहरा बेचने वाली दुकानों की सख्त जांच की जाए और जनपद में दोहरे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

Loading...

ड्रग्स पर नियंत्रण के सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह को ड्रग्स की तस्करी और परिवहन रोकने के लिए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

खाद्य सामग्री और दवाओं की सख्त जांच
जिलाधिकारी ने फ़ूड इंस्पेक्टर और ड्रग इंस्पेक्टर को मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार को मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, दवाओं के बिल, और फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page