Connect with us

अपराध

जुए के विवाद में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर के मोलनापुर दुबान बस्ती में जुए में हारने के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साथियों ने 35 वर्षीय युवक सरोज उर्फ बबलू पासी की रॉड और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गंगा किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया।

रविवार शाम को सरोज घर से आलू लाने की बात कहकर निकला था, पर देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह गंगा किनारे ग्रामीणों को झाड़ियों में उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पड़ताल शुरू की।

दोस्त पर हत्या का शक, परिवार में मातम, पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस के अनुसार, हत्या के समय सरोज का दोस्त केशव भी वहां मौजूद था। उसने पुलिस को हत्या की सूचना दी, लेकिन फोन बंद करके फरार हो गया। केशव के परिजन भी उसके बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं, जिससे संदेह बढ़ गया है।

मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सरोज के परिवार में पत्नी मीरा सरोज और दो बेटे हैं। घटनास्थल से पुलिस को बीयर की बोतल और अन्य सबूत मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement

घटना के बाद डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी वरुणा सरवणन टी और एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page