Connect with us

वाराणसी

जी-20 सम्मेलन-अपार्टमेन्ट में रहने वालों के साथ हुई बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आगामी माह वाराणसी में होने वाले जी-20 सममेलन को देखते हुये एवं उसको सफाल बनाने हेतु नगर अयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार ने वरूणापार जोन में स्थित आर0डब्लू0ए0 के पदाधिकारियों के साथ वरूणापार जोनल कार्यालय के सभागार में बैठक की गयी। अपर नगर आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग अपने अपाटैमेन्ट/ भवन की बाउन्ड्रीवाल की सफाई, पेन्टिंग शीघ्र करा लें, जिससे शहर की सुन्दरता आने वाले आगन्तुकांे को दिखायी पड़े। उक्त के अतिरिक्त अपने-अपने भवनों पर झालर तथा लाइटिंग भी लगवा दें। बाउन्ड्रीवाल के अन्दर बाहर साफ सफाई भी करवा दें। उपस्थित आर0डब्लू0ए0 के पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में आर0डब्लू0ए0 के पदाधिकारियों द्वारा कुछ समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी गयी, जिसे अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने शीघ्र निस्तारण कराने हेतु आश्वासन दिया गया।
आर0डब्लू0ए0 के साथ बैठक में जोनल अधिकारी वरूणापार प्रमिता सिंह, आर0डब्लू0ए0 के पदाधिकारियों में वी0जी0डब्लू0ए0 के अध्यक्ष अमन कुमार, के0जी0आर0 पापुलर के अध्यक्ष श्री वाई0के0 मिश्र, रूद्रा लक्ष्मी अपार्टमेन्अ के उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर दास, स्वास्ति गार्डेनियाॅ के अध्यक्ष नितेश सिंह, सिद्धि विनायक अपार्टमेन्ट के अध्यक्ष ऐश्वर्य श्रीवास्तव, महारानी इन्कलेव के उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्र इत्यादि उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page