Connect with us

वाराणसी

जिले में ‘दस्तक अभियान’ शुरू

Published

on

Loading...
Loading...


• घर-घर जायेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
• 30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता का अभियान

Loading...

वाराणसी: जिले में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार से ‘दस्तक अभियान’ भी शुरू हो गया। यह तीस अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जायेंगी। लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ ही संचारी रोगों के संभावित मरीजों को चिन्हित कर उनका फौरन उपचार करायेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया, टीबी, फ्लू, वायरल आदि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से शुरू किया गया हैं। अभियान का दूसरा चरण दस्तक अभियान सोमवार से शुरू हुआ। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के खतरे व बचाव की जानकारी देंगी । नागरिकों को मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहननें, मच्छररोधी क्रीम लगाने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने घर के आस-पास एवं घरों में सात दिन से अधिक समय तक किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने देंने, कूलर में भरे पानी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों, टूटे हुए टायर, अन्य बर्तनों के पानी को साफ करने के साथ ही घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली का प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी। साथ ही आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक घरों पर क्षय रोग के संभावित लक्षण वाले रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। क्षय रोग के लक्षण वाले किसी व्यक्ति की जानकारी होने पर उस व्यक्ति का पूरा विवरण एएनएम के जरिए ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पाण्डेय ने बताया कि दस्तक अभियान के जरिए हम लोगों के पास पहुंच कर यह बताने का प्रयास करेंगे कि संचारी रोगों के होने पर क्या करें और क्या न करें। किस तरह की सावधानियां बरते और किसी तरह से तत्काल उपचार करायें। अभियान के दौरान विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए संवेदीकृत किया जायेगा । साथ ही लोगों को साफ पानी पीने की सलाह दी जाएगी। खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को समझाया जाएगा। अभियान में 53 बेसिक हेल्थ वर्कर, 14 सुपरवाइजर व 11 मलेरिया निरीक्षकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 2294 व में शहरी क्षेत्र में 567 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page