चन्दौली
जिला वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ.धनंजय

चंदौली। जिला वालीबाल एसोसिएशन चंदौली आगामी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. धनंजय सिंह को जिलाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. भारत भूषण सिंह, जिला अधिशासी उपाध्यक्ष पद पर शशांक कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर हरेराम पाण्डेय व उपाध्यक्ष गंगा राम व अन्य सदस्य चुने गए।
बैठक में दस जिला इकाई के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। चुनाव अधिकारी चेयरमैन टेक्निकल कमेटी उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन सीपी सिंह रहे।
Continue Reading