वाराणसी
जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
वाराणसी। आज कलेक्ट्रेट सभागार में माह जनवरी एवं फरवरी 2024 के जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पोषण ट्रैकर एवं कन्वर्जन्स विभाग से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गयी पोषण ट्रैकर पर बाल विकास परियोजना बड़ागॉव की स्थिति खराब होने पर चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर सामुदायिक गतिविधि की फीडिंग कम होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आराजीलाईन का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। जिला एन०आर०सी० में बाल विकास परियोजना अधिकारी चिरईगाँव, हरहुआ, काशीविद्यापीठ को अधिक बच्चे रेफर करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
