मिर्ज़ापुर
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विन्ध्यवासिनी धाम, विंध्याचल का दौरा कर मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई श्रद्धालु समस्या बताता है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी मार्ग के प्रथम द्वार पर दो बुजुर्ग महिलाओं को बेर बेचते देखा। वे उनके पास गईं, हालचाल जाना और उनसे बेर खरीदकर वहीं खाया।
इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।