Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया विन्ध्याचल धाम का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विन्ध्यवासिनी धाम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी वीआईपी मार्ग, न्यू वीआईपी मार्ग, कोतवाली गली, पाठक गली और पूरे परिक्रमा पथ का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खुद कतार में लगे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कराते हुए सुगमता पूर्वक मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन करवाए। साथ ही, उन्होंने दर्शनार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान कराया।

व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क पर न फैलाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर पानी गिराए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए और सभी से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने गलियों में भरे डस्टबिन को जल्द से जल्द हटाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद, उन्होंने खुद नटवा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक किलोमीटर तक पैदल चलकर जाम हटवाया। साथ ही, नटवा चौकी और जौनपुर तिराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात अधिकारियों से बातचीत की और सुचारू यातायात संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि नटवा चौकी से चील्ह तक नियमित बाइक पेट्रोलिंग कराई जाए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Advertisement

इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page