Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को भिस्पुरी स्थित ईवीएम गोदाम का रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम को खोलकर मशीनों का अवलोकन किया और उनकी स्थिति की जांच की। इसके बाद सभी की उपस्थिति में गोदाम को पुनः सील कर दिया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम परिसर और बरामदे की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, आम आदमी पार्टी से प्रो. बी. सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता छोटे खान, भाजपा से धर्मेंद्र अग्रहरी, और सपा से मेवालाल व धनंजय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और गोदाम की नियमित जांच निर्वाचन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page