Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी के निर्देश पर गैगेस्टर के आरोपी की सम्पत्ति कुर्क

Published

on

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार’ नीति के तहत पुलिस और प्रशासन द्वारा संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी निखिल के. फुंडे द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के पर्यवेक्षण में गैंगस्टर अपराधियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई। संबंधित अपराधी रेलवे में बिलिंग क्लर्क के पद पर रहते हुए, अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से अधिक राशि तैयार कर अपने और अपनी पत्नी नीतू सिंह के खातों में सीधे ट्रांसफर करता था। वह मूल वेतन की राशि को बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने और पत्नी के खातों से मोबाइल ट्रांसफर के माध्यम से वापस करता था। यह धोखाधड़ी 2017-18 से जारी थी।

इसी प्रकार युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी नीतू सिंह उपरोक्त द्वारा बडे पैमाने पर सरकारी धन का गबन किया गया। गैंगेस्टर युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम सिंह व उसकी पत्नी सह अभियुक्ता नीतू सिंह निवासीगण बेरी खेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ हेतु आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन चल सम्पत्ति, कैश बरामदगी 11,60 हजार रूपए के मालखाना में दाखिल है। क्रेटा कार, अचल सम्पत्ति, गिरधरपुर तहसील व जनपद मथुरा के अर्जित धन से क्रय की गई। उक्त सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किए जाने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा पारित किया गया है। पुलिस टीम में उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, सहायक संभागीय परिवाहन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page