Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की शिकायतें

Published

on

Loading...
Loading...

समस्त तहसीलों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

72 में से चार मामलों का मौके पर निस्तारण

मिर्जापुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद मिर्जापुर की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की जन समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील चुनार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की अध्यक्षता में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार भी मौजूद रहे।

तहसील चुनार में कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निस्तारण में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सकें और समस्या का स्थायी समाधान मिल सके।

Advertisement

जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 मामलों का समाधान मौके पर किया गया। तहसील सदर में 137 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 15 का निस्तारण तत्काल किया गया, जबकि तहसील मड़िहान में 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 मामलों का समाधान किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, तहसीलदार चुनार, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page