राज्य-राजधानी
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संतकबीरनगर। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्राप्त होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी किसानों से अपील की कि वे जागरूक होकर समय से अपना पंजीकरण कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किसानों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देगा। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
