Connect with us

अपराध

जलालपुर और केराकत की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में इनामिया तस्कर को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद की थाना जलालपुर और केराकत की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामिया गोतस्कर विनोद कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 1120 रुपए नगद बरामद किया है। वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अभियुक्त फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी केराकत देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जलालपुर पुलिस टीम के साथ जलालपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे कि एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंम्बर प्लेट पर दो व्यक्ति जौनपुर के तरफ से तेज गति से आ रहे थे। जब मोटरसाइकिल को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो थानागद्दी की तरफ मोड़कर तेज गति से भागने लगे, पीछा किया गया तो अभियुक्त ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया।

Loading...

इसके बाद जलालपुर पुलिस ने वायरलेस के माध्यम से अगल-बगल के पुलिस थानों को सूचित किया तो केराकत के तरफ से प्रभारी निरीक्षक केराकत मय फोर्स उधर से आ रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश केराकत के तरफ से आते हुऐ फोर्स को देखकर ग्राम हरीपुर के तरफ मुड़कर भागने लगे। हरीपुर मोड़ से लगभग 200 मीटर आगे भागने के दौरान बदमाश की मोटरसाइकिल गिर गयी।

इसके बाद भी बदमाश ने पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायर किया, जिसकी एक गोली प्रभारी निरीक्षक, जलालपुर के पहने हुए बुलेटप्रूफ जैकेट के दाहिने तरफ सीने के नीचे आकर लगी। सेल्फ डिफेंस में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर और चौकी इंचार्ज विद्यासागर सिंह ने एक-एक राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page