Connect with us

मिर्ज़ापुर

जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

नि:शुल्क जांच शिविर में सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

मीरजापुर। जिले के जसोवर स्थित पंचायत भवन में रविवार को जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन ने अपने तीन वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन ने निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीणों के नेत्र और स्वास्थ्य जांच की गई। ऐनम अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने क्षेत्र के कुछ बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महासचिव राजकुमार चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जबकि मंडल मीडिया प्रभारी तौसीफ अहमद और जिले के कार्यकारिणी सदस्य पंचम बिंद सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस शिविर में लगभग 200 लोगों की नेत्र जांच और 150 से अधिक लोगों की अन्य निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार चतुर्वेदी, मंडल मीडिया प्रभारी तौसीफ अहमद सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page