Connect with us

पूर्वांचल

जयंती पर याद आये छोटे लोहिया,संपाजनों ने चढ़ाया मालाफूल

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ज्ञानपुर में सोमवार को पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया  पं.जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाकर चित्र पर मालाफूल चढ़ाते हुए संघर्षों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पं.जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी दृढ़निष्ठा का प्रतिफल रहा कि वह छोटे लोहिया के नाम से विख्यात हुए। कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे तो सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने पर भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न बंगला। 1933 में बलिया के शुभनथहीं गांव स्थित एक किसान परिवार में जन्म लेकर वहीं  प्राथमिक शिक्षा पूरी की। १९५३ में इलाहाबाद पहुंच कर अपना कार्य क्षेत्र मजबूत किया। जनेश्वर को आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ आगे बढ़ने में दिखी और  समाजवादी आंदोलन में इतना पापुलर हुए कि उन्हें लोग ‘छोटे लोहिया’ के नाम से जानने लगे। इस मौके पर कल्लन यादव, रामधनी यादव, संतोष यादव, बाबा खलीफा, गामा प्रसाद यादव, संतोष यादव, सुभाष यादव, रमाशंकर यादव, चंदन, राजू गौतम, पाखंडी यादव, शिवकुमार यादव, सत्तार, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page