Connect with us

गाजीपुर

जमीनी विवाद में हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरा फरार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2024 को जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले दो वांछित आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में जीउत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सुबह करीब 9:50 बजे बिहारीगंज डगरा के पास से आरोपी पीयूष यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा आरोपी अरुण उर्फ गुड्डू अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना के अनुसार, ग्राम गोपालापुर निवासी जीउत यादव पर अरुण उर्फ गुड्डू और पीयूष यादव ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया था, जिससे वे बेहोश हो गए। इस मामले में जीउत यादव की बहू मंजू देवी ने खानपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 271/24 धारा 109(1)/110/118(1)/115(2)/352/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Loading...

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पीयूष यादव बिहारीगंज डगरा के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त पीयूष यादव (23 वर्ष) हरौली, थाना शादियाबाद का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी ओर, फरार आरोपी अरुण उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page