Connect with us

गाजीपुर

जमानिया बाईपास क्रॉसिंग पर धान लदा ट्रैक्टर पलटा

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। जिले के जमानिया बाईपास करजहीं रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार की दोपहर धान से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अचानक ट्रैक के बीच पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर धान लेकर सैयदराजा की ओर जा रहा था कि ट्रैक के बीच खराब सड़क पर उसका इंजन असंतुलित होकर उलट गया। हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर मौजूद करजही गांव के प्रधान जितेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली में भरी बोरियों को उतारवाकर ट्रैक्टर के इंजन को सीधा कराया। बाईपास गेट पर तैनात गेटमैन झाम बिहारी ने बताया कि घटना के बावजूद किसी भी ट्रेन संचालन पर असर नहीं पड़ा।

ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार ने बताया कि वे चंदौली जनपद के रमरजाय से धान लेकर अमडा धान मिल जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक के बीच खराब सड़क होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। इसकी सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवान डब्लू कुमार ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page