Connect with us

राज्य-राजधानी

जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार सातवीं बार संतकबीरनगर जिला अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। एसपी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें ।

Loading...

गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है, पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है । पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच हेतु जाँचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जाँच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है ।

उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण मे माह जनवरी 2026 में जनपद के समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जाँच हेतु निरन्तर पर्यवेक्षण किया जाता है तथा पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जाँच आख्या प्राप्त होने पर जाँच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है, जाँच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जाँच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस किया जाता है। निरन्तर अच्छे परिणाम के लिए आगे भी अच्छा मेहनत करने हेतु सबको निर्देशित किया गया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page