Connect with us

गाजीपुर

जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में मीरा तिवारी राज्य स्तर के लिए चयनित

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय बरहपार नसरतपुर की अध्यापिका मीरा तिवारी ने जनपद स्तरीय “कहानी सुनाओ प्रतियोगिता” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में आयोजित हुई, जिसमें जनपद के सभी विकास खंडों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। ब्लॉक सादात से उच्च प्राथमिक स्तर का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती मीरा तिवारी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, स्पष्ट अभिव्यक्ति एवं सशक्त मंच संचालन से निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

Loading...

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं शिक्षा क्षेत्र सादात में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव, एआरपी सुधीर यादव, एआरपी रविन्द्र प्रताप, एआरपी रमेश राय, प्रधानाध्यापक पंकज यादव, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय कुमार कश्यप, सुरेश कुमार, रामानन्द यादव, रामअवतार यादव सहित समस्त शिक्षक साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि मीरा तिवारी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं शिक्षा क्षेत्र सादात का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page