Connect with us

चन्दौली

जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा सरकार : अनिल श्रीवास्तव

Published

on

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की मंडल स्तरीय एक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन पर संपन्न हुई। इस दौरान संगठन सृजन के तहत मंडल स्तरीय कांग्रेस कमेटी की समीक्षा की गई।

ज़ोनल संयोजक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जन सरोकारों से दूर वर्तमान सत्ता पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य करती हुई आमजन के दुख-दर्द से विमुख हो गई है। केवल झूठ और प्रपंच की बुनियाद पर खड़ी यह सरकार संवेदनशून्य है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और सरकार का मुखिया अपनी जिम्मेदारी से विमुख होकर खुद का ही गुणगान कर रहा है।

समन्वयक ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि आज जनता ने स्वीकार कर लिया है कि जनहित के मुद्दे पर बात करने वाली विचारधारा सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी के पास है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और मूलभूत चीजों के अभाव से जूझते लोगों को बरगलाना अब संभव नहीं है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से सम्मानित सदस्य देवेंद्र सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि देश में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार व अराजकता का माहौल बना हुआ है। देश के शैक्षिक वातावरण को विकृत कर यह सरकार देश पर अपनी अनावश्यक विचारधारा थोपने का कुत्सित प्रयास कर रही है।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के मुद्दों पर संघर्ष के बदौलत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। चंदौली में कांग्रेस के मजबूत संगठन की बदौलत 2027 में चंदौली से कांग्रेस का विधायक चुनकर सदन में पहुंचेगा, जो दिन-रात आम जनता की लड़ाई लड़ेगा और लोगों का काम करेगा।

Advertisement

इस मौके पर विजय त्रिपाठी, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, नित्यानंद पाठक, विजय शंकर राय, संजय राय, प्रियदर्शी, रजनीकांत पांडेय, परमहंस सिंह, गुलाब राम, जुगल किशोर, कन्हैया वर्मा, बदरू, शिव तपस्या तिवारी, अखिलेश्वर पाठक, बेचन, राजू कुमार, रमेश बिंद, अविनाश विश्वकर्मा, सिराजुद्दीन भुट्टो, योगेंद्र सिंह, नियाज़ अहमद, राकेश पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन सह प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page