Connect with us

वाराणसी

चलती कार में लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी के पास हाईवे ओवर ब्रिज के बगल स्थित सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक चलती जाइलो फोर व्हीलर कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घोरावल सोनभद्र से राजातालाब जा रहे शुभम कुमार ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। आरपीओ संजीव कुमार सिंह, एआरपीओ दिवाकर सिंह, सुरेश यादव और दिलीप कुमार ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page