गोरखपुर
चबूतरे व रास्ते के विवाद में मुकदमा दर्ज
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम नुआंव में एक चबूतरे और रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गया।पीड़ित की तहरीर पर गोला थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, नुआंव निवासी जयनाथ गुप्ता पुत्र स्व रामअवध गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बगल के रहने वाले रामप्रकाश राय पुत्र स्व राधेश्याम राय, किरन राय पुत्री रामप्रकाश राय व सम्पूर्णन राय पुत्र रामप्रकाश राय आए दिन चबूतरे व रास्ते को लेकर विवाद करते हैं एवं चबूतरे पर हल रखकर उसपर कब्जा कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर दिनांक 24 जनवरी को उक्त लोग गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिए और प्रार्थी के पुत्र महाशंकर गुप्ता को मारे पीटे।
उक्त संबंध में थाना गोला में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352,351(3),329(3) व 324(4) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।
