Connect with us

बलिया

चंदौली में होगा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का छठवां स्थापना दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया के जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर सिंह होंगे सम्मानित 📰

बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का छठवां स्थापना वर्ष कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में आगामी दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी कि इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और ऊंचाई तक ले जाने में योगदान देने वाले पदाधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्र, प्रदेश, मंडल और जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला पदाधिकारियों को भी संगठन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच पर सम्मान मिलेगा।

बलिया के जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर सिंह, बाराबंकी के जिलाध्यक्ष पियूष वर्मा, चंदौली के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और औरैया के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सहित कई अन्य पदाधिकारी इस सम्मान सूची में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी सम्मानित होंगे।

महिला पदाधिकारियों में औरैया जनपद की निवासी तथा उत्तर प्रदेश की प्रदेश महामंत्री ममता द्विवेदी को भी विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और सम्मानित पदाधिकारियों की सूची में आगे बदलाव संभव है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page