Connect with us

चन्दौली

चंदौली पुलिस ने महिलाओं को दी सुरक्षा संग अधिकारों की जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।

Loading...

महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से पुलिस द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान में मदद की जा रही है। पम्पलेट वितरण और चौपालों के आयोजन के जरिए महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चंदौली पुलिस का यह विशेष अभियान महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page