पूर्वांचल
चंदौली : नम आंखों से नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया को दी गई श्रद्धांजलि
2 मिनट का रखा गया मौन
भीम बाबा मन्दिर समिति, शिवानगर, सैयदराजा की तरफ से बुधवार की रात भीम बाबा मंदिर प्रांगण में बीजेपी की सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। नम आंखों से उनके 1 वर्ष के कार्यकाल को याद किया गया।

मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि चाहे कथा का आयोजन हो या कोई भी मंदिर से जुड़ा कार्यक्रम चेयरमैन उसमें बढ़-चढ़कर सपरिवार हिस्सा लेती थी। मृदु भाषी के साथ-साथ नगर की प्रथम महिला चेयरमैन होने का खिताब भी अपने नाम की।
इस मौके पर परमेश्वर मोदनवाल, आनंद बिहारी केशरी, सुशील शर्मा, अमित कुमार पाण्डेय, अंकित जायसवाल, बच्चा बाबू, नरेंद्र चौरसिया, सुरेश गुप्ता, गणेश मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, घनश्याम, चंद्रभान समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।
