सियासत
चंदौली : डॉ नारायण मूर्ति ओझा बनें कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर
Loading...
Loading...
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा सभी पार्टियों प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हर एक पार्टी अपने-अपने स्तर से तैयारी में लगी हुई है। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं चन्दौली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ नारायण मूर्ति ओझा (मुन्ना एडवोकेट) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चन्दौली लोकसभा चुनाव में मीडिया कोआर्डिनेटर बनाया है।
Loading...

आपको बता दें कि, डॉ नारायण मूर्ति ओझा पूर्व में कई वर्षों तक प्रवक्ता के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इनका मीडिया कर्मियों से काफी मधुर संबंध है। इनके नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता, रिश्तेदार एवं परिवार के सदस्यों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।
Continue Reading
