मऊ
घोसी सांसद राजीव राय ने सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की
मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली से क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने सदन में घोसी क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जिससे उनके सक्रिय प्रयासों की झलक मिली।
18 दिसंबर 2024 को उन्होंने रेल मंत्री को एक पत्र लिखकर विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे मऊ, आजमगढ़, और अंबेडकर नगर को दिल्ली और मुंबई से जोड़ने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने की मांग की थी।
इस मुद्दे पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया कि उनके पत्र को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित विभाग को दो सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अन्य मामलों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
जल्द ही मऊ से दिल्ली-मुंबई तक वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
