गोरखपुर
घूसखोर पंडत फ़िल्म का टीजर देख आक्रोशित हुए युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष
ओटीटी फ़िल्म ने ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है,जो घोर निंदनीय है-कुलदीप पाण्डेय
गोरखपुर । वेब सीरीज घूसखोर पंडत रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। टाइटल को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने देश के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में फ़िल्म निर्माता,निर्देशक और पूरी टीम के खिलाफ सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से आक्रोश जताया है।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा की समाज में सौहार्द बिगाड़ने और जातिगत भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से ऐसा कृत फ़िल्म निर्माण निर्देशक द्वारा किया गया है जी प्रसिद्धि पाने का तरीका है,जिसकी घोर निंदा करता हूँ । पाण्डेय जी ने यह भी कहा की ओटीटी पर रिलीज हुयी फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल और डायलॉग्स बहुत ही निंदनीय है। इस फ़िल्म को बनाकर ब्राम्हण समाज की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है,इसकी वजह से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि फिल्मों को समाज का आइना कहा जाता है लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी समाज विशेष को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। समाजसेवी ने अपने संगठन के माध्यम से सरकार व सेंसर बोर्ड से मांग किया है कि फिल्म के कलाकारों, डायरेक्टर के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करें। यदि फिल्म के नाम और इसके डायलॉग को नहीं बदला गया तो इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा । फिल्म को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है,फिल्म के नाम में ही पंडितों और ब्राह्मणों का अपमान है।
देश में ब्राह्मणों,क्षत्रिय और वैश्य समाज को गाली देने का पैटर्न चल गया है. हमेशा फिल्मों मे अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक कानून पंडितों के लिए भी बनाना चाहिए। ऐसे फिल्म निर्माताओं की जिसकी कुबुद्धि एक जाति विशेष को निशाना बना रहा है उसकी निंदा करता हूँ। फ़िल्म के अराजक नाम और संवाद नहीं काटा गया तो वक्त आने पर जनआंदोलन कर पुतला जलाने व निर्माताओं निर्देशकों पर नकारात्मक प्रतिक्रिया से विरोध भी जताया जायेगा।
