वाराणसी
घाट पर ड्रोन उड़ाते वक्त दो युवकों का हुआ चालान
Loading...
Loading...
वाराणसी। काशी के घाटों एवं प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों पर ड्रोन उड़ाने की पाबंदी है। इसके बावजूद शुक्रवार को ललिता घाट पर पुलिस ने दो युवकों को ड्रोन उड़ाते वक्त पकड़ लिया।
Loading...
इंस्पेक्टर चौक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि, दोनों युवक प्रयागराज के रहने वाले हैं और यहां काशी घूमने आए थें। पकड़े जाने पर उन्होंने बताया कि, उन दोनों को नहीं पता था कि काशी के घाटों पर ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। फिलहाल दोनों युवकों का ड्रोन जब्त कर उनका चालान कर दिया गया है।
Continue Reading
