अपराध
घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार
परिवार के सभी सदस्य तिलक/सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गये थे
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नारायणपुर डाफी स्थित मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में एक घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना तब हुई जब घर के सभी सदस्य तिलक और सगाई समारोह में शामिल होने के लिए एक पैलेस गए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी में 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
