वाराणसी
ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस ने डॉ. के पी श्रीवास्तव के जीत पर नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री को बधाई दी
वाराणसी। ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस वाराणसी की एक आवश्यक बैठक सिगरा स्थित कैम्प कार्यालय (सेंट मरियम स्कूल) में सम्पन्न हुई। बैठक भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय प्राधिकारी सदस्य विधान परिषद् चुनाव में 36 सीटों में एक मात्र घोषित कायस्थ प्रत्याशी डॉ के पी श्रीवास्तव जो के पी ट्रस्ट प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर प्रयागराज रह चुके हैं,स्थानीय प्राधिकारी सदस्य विधान परिषद प्रयागराज निर्वाचित हुए। ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी तथा कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। बैठक में सर्वश्री शशिकान्त श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पूर्वी उत्तर, मनोज श्रीवास्तव प्रबंधक सेन्ट मरियम स्कूल, निरंजन श्रीवास्तव, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव पंकज महानगर अध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव महिलाध्यक्ष, राजेश श्रीवास्तव गुड्डू , अशोक श्रीवास्तव, प्रवीण वर्मा,रोशन श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव जित्तू, सुनील श्रीवास्तव, प्रबंधक सृजन आई ए एस एकेडमी, अभिषेक निगम,आयुष वर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव,सतीश श्रीवास्तव संगनी, रितुराज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश्वर श्रीवास्तव, शुभम् श्रीवास्तव,उदय श्रीवास्तव,राज कुमार श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव रुबी श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव,माधवी श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।