Connect with us

वाराणसी

ग्राम सभा जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कांग्रेस का हस्तक्षेप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सराय काजी ग्राम पंचायत, परगना अठगांवा वाराणसी की ग्राम सभा की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांववासियों के साथ जिलाधिकारी वाराणसी से मुलाकात कर तत्काल कार्यवाही की मांग की।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अवैध कार्य रुकवाने और जमीन की पैमाइश कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हुई, तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। साथ ही ग्राम सभा की जमीन की रक्षा के लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और प्रशासन को न्याय दिलाने के लिए बाध्य किया जाएगा।

DM से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान भोला पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन (बाबू भाई), जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह (एडवोकेट), विनोद सिंह कल्लू, राजीव राम, बबलू विंद, महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव, महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी, हिमांशु सिंह, चक्रवर्ती पटेल, बृजेश कुमार जैसल, रतनलाल सेठ, मोहम्मद अजीज, भानु प्रताप, संतोष मौर्य, जमाल, सोनू, असलम, नूरहक, फूल चंद, सलीम, सुरेश, अच्छेलाल, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।

कांग्रेस का कहना है कि ग्राम सभा की जमीन किसी भी हाल में दबंगों के कब्जे में नहीं जाने दी जाएगी और जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page