Connect with us

अपराध

गोरखपुर के दर्शनार्थियों को नौका चालकों ने पीटा, 10 पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गोरखपुर के मझिगांव, कनइल से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए दो भाइयों के साथ दशाश्वमेध घाट पर नौका चालकों और उनके साथियों द्वारा मारपीट की गई। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना के संबंध में दशाश्वमेध थाने में राजा माझी और उसके नौ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से एक आरोपी राजा माझी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading...

भीष्म शंकर पांडेय के अनुसार, वह अपने छोटे भाई सूरज पांडेय के साथ शनिवार रात बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए थे। गंगा स्नान के लिए दोनों दशाश्वमेध घाट पर रुके थे। रात में करीब दस लोग जो शराब के नशे में थे वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब भाइयों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने रॉड, लाठी, पंच और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page