Connect with us

गोरखपुर

गैर-इरादतन हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गैर-इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, थाना शाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त गोल्डेन साहनी पुत्र स्व0 राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम बाघागाढा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 04 मार्च 2026 को वादी का पुत्र अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वादी के पुत्र की मृत्यु हो गई। इस घटना के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

Loading...

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त गोल्डेन साहनी पुत्र स्व0 राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम बाघागाढा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह थाना शाहपुर गोरखपुर, उ0नि0 मधुरेश त्रिवेदी चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर गोरखपुर तथा उ0नि0 अमरकान्त गोंड थाना शाहपुर गोरखपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page