मिर्ज़ापुर
गीता ज्ञान विद्यालय में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस
सेंटा क्लॉज के रूप में दिया सेवा का संदेश
मिर्जापुर। जनपद के मड़िहान के दीपनगर बाजार स्थित गीता ज्ञान विद्यालय में मंगलवार को बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने सेंटा क्लॉज का बेहतरीन किरदार निभाकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
सेंटा क्लॉज की भेष-भूषा में सजे बच्चों ने गरीब और असहायों की मदद का संदेश दिया। बच्चों के मनमोहक प्रदर्शन और सेवा की भावना से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग प्रेरित हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद चौबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने अभिनय और रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के एमडी सुनील यादव, सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। सभी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने न केवल उत्सव का आनंद लिया, बल्कि समाज सेवा का महत्व भी समझाया, जो कि क्रिसमस के असली संदेश को दर्शाता है।
