Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के नवीन राय को यूपी पुरुष वॉलीबॉल टीम की कमान, प्रियेश राय सहायक कोच नियुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

कुंडेसर (गाजीपुर)। 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए गाजीपुर जनपद के शेरपुर खुर्द गांव निवासी नवीन राय को उत्तर प्रदेश पुरुष वॉलीबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि शेरपुर कला निवासी प्रियेश राय, पुत्र डॉ. राधेश्याम राय को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी।

नवीन राय वर्तमान में बीएलडब्ल्यू में कार्यालय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर कार्यरत हैं और बीएलडब्ल्यू वॉलीबॉल टीम के कोच भी हैं। इसी वर्ष जनवरी माह में वाराणसी में आयोजित सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वे भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर रहे थे, जिसमें भारतीय रेलवे की टीम सीनियर नेशनल चैंपियन बनी थी।

Loading...

वे उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय रेफरी तथा जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव भी हैं। इससे पहले वे यूपी सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे और उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। नवीन राय ने स्विट्ज़रलैंड स्थित एफआईवीबी से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

उनकी इस नियुक्ति से खिलाड़ियों और जिले में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शहीद क्लब के संरक्षक हरिहर राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, डॉ. राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ. राहुल राय, डॉ. आलोक राय, अजय राय, शालीन राय, अमृत राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, आनंद राय, सुशील राय, धनंजय राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, अंकुर राय, अनुज राय, रूपेश यादव, जितेश राय और भानू राय सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page