Connect with us

अपराध

गाजियाबाद की क्लब डांसर को बंधक बनाकर आगरा में दुष्कर्म

Published

on

Loading...
Loading...

गाजियाबाद की लड़की के साथ कांड करने वाले कपल कौन है ?

आगरा। जिले में गाजियाबाद की एक युवती को क्लब डांसर की नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था और फिर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक क्लब डांसर है और दिल्ली के एक इवेंट मैनेजर के माध्यम से आगरा के विनय गुप्ता से संपर्क हुआ था, जिसने उसे एक क्लब में डांस की नौकरी के लिए बुलाया।

पीड़ित युवती ने बताया कि, 8 अक्टूबर को आगरा पहुंचने के बाद विनय ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां उसकी पत्नी मीरा ने चाय-नाश्ता कराया। चाय पीने के बाद युवती बेहोश हो गई और होश आने पर खुद को एक कमरे में बंद पाया। युवती का आरोप है कि विनय और उसकी पत्नी ने तीन दिनों तक उसे जबरन रोके रखा और कई बार उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उसे अन्य लोगों के पास भेजने की योजना बनाई जा रही थी। युवती ने मौका मिलते ही फ्लैट की पहली मंजिल से कूदकर थाने में शरण ली और पुलिस को सारी जानकारी दी।

गाजियाबाद की लड़की के साथ कांड करने वाले कपल कौन है ?

ताजगंज एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया, इवेंट कंपनी के मैनेजर नूरी दरवाजा निवासी विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वेश्यावृत्ति रैकेट चलाते हैं। पीड़ित लड़की ने इस धंधे का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे ड्रग्स देकर 3 दिन तक फ्लैट में रखा गया और दुष्कर्म किया गया। अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page