Connect with us

अपराध

गांव का बुजुर्ग ही निकला मंदिर में चोरी का आरोपी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर क्षेत्र के भैठौली स्थित दुर्गा माता मंदिर में चोरी के आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की एलईडी टीवी, नकदी और अन्य सामान बरामद किया। वहीं, मंदिर से चोरी हुए आभूषण को पुलिस बरामद नहीं करा सकी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

थानाध्यक्ष ईश्वरदयाल दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरेंद्र सिंह निवासी भैठौली के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर दानपात्र से चोरी हुआ 3,563 नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुए। वही गांव के लोगों को जब इस घटनाक्रम के बारे में पता चला तो किसी को यकीन तक नहीं हुआ। पूरे गांव में यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page