Connect with us

गोरखपुर

गांधी-शास्त्री जयंती पर डीआईजी ने किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

रेंज कार्यालय में किया माल्यार्पण, जीवनी से ली प्रेरणा

गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को डीआईजी रेंज गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने अपने रेंज कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित रहा। उन्होंने विश्व को यह संदेश दिया कि हिंसा का उत्तर केवल प्रेम और सत्य से ही दिया जा सकता है। गांधीजी की जीवन यात्रा हमें सिखाती है कि सरलता और सेवा से ही समाज को सही दिशा मिलती है।

उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी का नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी उतना ही प्रासंगिक है। किसानों और जवानों को समान रूप से राष्ट्र की शक्ति माना गया। उनकी सादगी, ईमानदारी और कार्य के प्रति निष्ठा हर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी के लिए आदर्श है।

डीआईजी ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन त्याग, अनुशासन और सेवा की मिसाल है। पुलिसकर्मियों को चाहिए कि वे उनके बताए आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, भाईचारा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करें।

Advertisement

कार्यक्रम में रेंज कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने गांधी-शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page