Connect with us

वाराणसी

गंगा में डूबने से लखनऊ के युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मीरघाट पर गंगा स्नान के दौरान शनिवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के प्रीति नगर निवासी सुमित अवस्थी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ वाराणसी दर्शन के लिए आया था।

गंगा स्नान के दौरान सुमित अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया।

Loading...

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गंगा घाट पर हुए इस हादसे से सुमित के दोस्त शोक में डूबे हुए दिखे।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page