गाजीपुर
खड़ंजा निर्माण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद पहुँची पुलिस
रोड निर्माण में अड़ंगा डालने पर ग्रामीणों ने बबूनी देवी को बताया दोषी
गाजीपुर। जिले के सेवराई तहसील के रायसेनपुर गाँव के प्रधान पति मुन्ना राजभर के द्वारा रजमल बाँध मौजा में रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसको लेकर बबूनी देवी ने अपने आगे रोड पर खड़ंजा नहीं लगने दिया। इसी को लेकर बबूनी देवी एवं संजू देवी ने मनरेगा की महिलाओं एवं पुरुषों पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वहाँ पर अफरा-तफरी मच गई। फिर मौके पर जब प्रधान आए, उन पर भी बबूनी देवी एवं संजू देवी ने वार किया। और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर दिया।
वहाँ पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। और मौके की हकीकत देखी तो सारी गलती बबूनी देवी की ही थी। फिर लोगों को थाने पर बुलाया गया। थाने पर जाने के बाद लोगों ने बबूनी देवी को ही दोषी ठहराया। न तो बबूनी देवी का वहाँ पर मड़ई था, और न ही कोई बाँस तोड़कर हटाया गया था। बबूनी देवी के द्वारा खुद रोड पर गोबर रखकर अतिक्रमण किया गया था। रोड से जब गोबर मनरेगा मज़दूरों एवं महिलाओं द्वारा हटाया गया, तो इस बात को लेकर बबूनी और संजू देवी ने महिलाओं एवं प्रधान के ऊपर हमला बोल दिया। और इन लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने की ज़िद करने लगीं और मेडिकल कराने की जिद करने लगीं।

फिर वहाँ से बबूनी देवी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के यहाँ इन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। फिर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस बात की हकीकत जानने के लिए सेवराई तहसील रिपोर्टर जय देश न्यूज़ मृत्युंजय सिंह मौके पर पहुँचे और वहाँ पर मौजूद लोगों से मुलाकात कर हकीकत जानी। तो लोगों ने कैमरे के सामने सारी सच्चाई बता दी और सभी लोगों ने बबूनी एवं संजू देवी को ही दोषी बताया। रायसेनपुर प्रधान पति मुन्ना राजभर को किसी ने गलत साबित नहीं किया।
इनके कार्यकाल में आज तक एक भी गहमर कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस बात को भी वहाँ पर मौजूद लोगों ने सराहना करते हुए बताया कि कोई भी विवाद होता है तो प्रधान जी सबको समझा-बुझाकर मामले का निस्तारण कर देते हैं। मौके पर अधिक संख्या में महिला एवं पुरुष मीडियाकर्मी सेवराई के कैमरे पर मौजूद रहकर सारी सच्चाई बताए।
जिनमें मान्धाता यादव, राजेश, सुरेंद्र, राकेश, परशुराम चौधरी, जुगली देवी, देवंती, सबिता, पार्वती, अंजली देवी, सुनीता, सुखिया देवी, माधुरी देवी जैसे तमाम लोगों ने मुन्ना राजभर के पक्ष में अपना बयान कैमरे में कैद करवाया।
