Connect with us

वाराणसी

खंडहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल इलाके में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खंडहर में युवक का सड़ा-गला शव मिला। मृतक के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव अधिकारी आवास के पास एक पुराने खंडहर में पाया गया, जहां वह दो मकानों के बीच पड़ा था।

स्थानीय लोगों ने सुबह सबसे पहले शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन दोपहर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अनुमान है कि युवक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच रही होगी और वह नशे का आदी भी हो सकता है।

कैंट थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान व मौत की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।

इलाके में खलबली के बीच स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page