Connect with us

अपराध

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को रास्ते में चंद्रावती निवासी अनिल सोनकर ने जबरन रोक लिया। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को बाद में एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया।

पीड़िता ने किसी तरह राहगीर की मदद से अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां ने तुरंत चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अनिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया गया है।

Loading...

चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

क्षेत्र में दहशत का माहौल, सुरक्षा पर सवाल
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। ऐसे में प्रशासन और सरकार को लड़कियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page