वाराणसी
केंद्रीय सूक्ष्म लघु राज्यमंत्री पहुचे लोहता, मिट्टी के पात्र बनाने वाले काशी पोट्री क्लस्टर का किया अवलोकन
वाराणसी| लोहता स्थानीय भट्ठी ग्राम पंचायत में स्थित काशी पोट्री कलस्टर उद्योग में रविवार को पूर्वाह्न केंद्रीय सूक्ष्म,लघु,मध्यम राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने मिट्टी से बनाये जा रहे परम्परागत,पुरातन डिजाईनर ग्लास,कटोरे,प्लेट,कप,तस्तरियो,लेमन और डीनर सेट का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि लघु और कुटीर उद्योग के मध्यम से कम पूजी में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुये उन्होने कहा कि मिट्टी से बने कप,पुरवा,प्लेट,तस्तरी आदि पात्र रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों को उपलब्ध हो इसके लिये मै प्रयास करूंगा ताकि मिट्टी से बने पत्रों का खपत बढ़े और इस उद्योग में लगे लोगों को आर्थिक लाभ हो सके।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से काशी पोट्री कलस्टर उद्योग के निदेशक राजेश त्रिवेदी,भरतीय उद्यमीता विकास संस्थान अहमदाबाद के निदेशक प्रदीप सिंह,खादी ग्रामोद्योग वाराणसी के निदेशक उमेश कुमार श्रीवास्तव,आलोक पांडेय,चंद्र भूषण सिंह गुड्डू,अरविंद दूबे, आदि थे।
