गाजीपुर
कुत्ते के काटने से सांड हुआ पागल, राहगीर भयभीत, कई लोग बने शिकार
बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद स्थित गौसिया मस्जिद के पास कई सालों से एक लंगड़ साड़ का देखभाल क्षेत्रीय बाजार वासियो द्वारा किया जा रहा है। उस साड़ को आए दिन बाजार वासियों द्वारा नियमित रूप से भोजन,पानी की व्यवस्था किया जा रहा है। कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने उस साड़ को काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद धीरे-धीरे उस साड़ को कुत्ते का जहर उसके शरीर में फैलने लगा।
वर्तमान समय में इस साड़ ने आने- जाने वाले राहगीरों को दौड़ा- दौड़ा कर मार रहा है जिससे लोग भागते समय गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इस ग्राम सभा के आस -पास गौशाला की व्यवस्था होने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाये, जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त रोज व्याप्त है। राज्य सरकार द्वारा जगह-जगह पर गांवो में गौआश्रय केंद्र की स्थापना किए जाने बाद भी इस तरह से पशुओं को सड़कों पर घूमना चिंताजनक है।
समय रहते गौ आश्रय में तैनात कर्मचारियों द्वारा इस गौव वंश को गौ आश्रय में पहुंचा देते तो कुत्ते के काटने से यह गौवंश बच जाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द गौवंश को उचित स्थान पर पहुंचाया जाए एवं तत्काल राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र के डॉक्टरो से इलाज कराया जाए ताकि समय रहते इस गौवंश को बचाया जा सके।
